श्रेयस अय्यर vs केएल राहुल, दोनों में से कौन है बेहतर?
भारतीय क्रिकेट टीम भले ही अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहती हो लेकिन इस बात में भी कोई शक नहीं कि टीम इंडिया के लिए चौथे नंबर पर खेलने वाले बल्लेबाज को लेकर जद्दोजहद जारी है। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रेयस अय्यर टीम में इस कमी को पूरा कर चुके हैं। पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन इसी क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार रहा है।
Third party image reference
वहीं टीम में इन दिनों विकेटकीपर की कमी को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहे केएल राहुल भी सुर्खियों में हैं। अय्यर और राहुल दोनों का ही साल 2020 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और दोनों ने बराबर ही मैच खेले हैं। ऐसे में आइये डालते हैं एक नजर दोनों के इस साल के आंकड़ों पर।
साल 2020 में राहुल के वनडे आंकड़ें
Third party image reference
लोकेश राहुल का इस साल प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है। उन्होंने 4 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 114.70 और औसत 78 का रहा उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 88 रन रहा, वहीं उनके खाते में इस साल 2 पचासे भी शामिल हैं।
साल 2020 में श्रेयस अय्यर के वनडे आंकड़ें
Third party image reference
लोकेश राहुल की तरह ही श्रेयस अय्यर ने भी इस साल 4 वनडे मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 52.66 की औसत और 94.04 की औसत से 158 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 103 रन रहा। इसके अलावा इस साल उनके खाते में कोई भी अर्धशतक शामिल नहीं है।



No comments