Breaking News

T20 में सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीमें, इस स्थान पर आया इंग्लैंड,जानें भारत की स्थिति

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में रनों की खूब बारिश हुई। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए।

Third party image reference
इसमें टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद में 66 रन का अहम योगदान दिया। इस लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआत से ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी।

Third party image reference
टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने 29 गेंद में 57 रन जड़ दिए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं नंबर-3 पर खेलने आए जॉनी बेयरस्टो ने 34 गेंद में 64 रन बना डाले।

Third party image reference
टीम की तरफ से सबसे तूफानी पारी कप्तान मॉर्गन ने खेली। मॉर्गन ने सिर्फ 22 गेंद में 57 रन बना दिए, और इसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे।

Third party image reference
इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 19.1 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। ये जीत में इंग्लैंड का टी-20 में चेज में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं विश्व क्रिकेट में उनका ये स्कोर रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गया है।

Copyright Holder: Cricket 24
इस मामले में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम है, जिन्होंने साल 2018 में 245 रन का स्कोर चेज किया था।

Third party image reference
भारत की टीम का सफल चेज में सबसे बड़ा स्कोर 211 रन का है। वहीं पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने 209 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

No comments