ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, छीनी विराट कोहली की बादशाहत,बुमराह-शमी को लगा बड़ा झटका
बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच 1 टेस्ट मैच की सीरीज समाप्त होने के बाद आईसीसी ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी पहला टेस्ट मैच खेला गया था जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में कई भारतीय खिलाड़ियों को झटका लगा है।
छीनी विराट कोहली की बादशाह-
Third party image reference
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली की बादशाहत छीन गई है। विराट कोहली पहले पायदान से अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं। विराट कोहली के 906 रेटिंग पॉइंट है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 911 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले पायदान पर आ गए है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 89 रनों की पारी खेली थी जिसके बाद वह चौथे पायदान से तीसरे पायदान पर आ गए हैं उनके 853 रेटिंग पॉइंट है।
Third party image reference
भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा को भी टेस्ट रैंकिंग में नुकसान हुआ है। चेतेश्वर पुजारा छठवें पायदान से नौवें पायदान पर आ गए हैं।
बुमराह और शमी को भी लगा झटका-
Third party image reference
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बुमराह और शमी को तगड़ा झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं और 11वें पायदान पर आ गए हैं। तो वही मोहम्मद शमी भी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर होकर सीधे 15वें पायदान पर पहुंच गए।
Third party image reference
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में 9 विकेट चटकाए थे जिस वजह से वह गेंदबाजों की ताजा टेस्ट रैंकिंग में छठवें पायदान पर आ गए हैं उनके 794 रेटिंग पॉइंट है।




No comments