आईसीसी T20 रैंकिंग्स: केएल राहुल को फायदा तो विराट कोहली और शिखर धवन को हुआ बड़ा नुकसान
Copyright Holder: Sports Geek
बैटिंग रैंकिंग्स
टॉप 100 रैंकिंग्स में 7 भारतीय बल्लेबाज़ अपनी जगह बना पाए हैं। इन 7 बल्लेबाज़ों में से सिर्फ 2 बल्लेबाज़ ही टॉप 10 रैंकिंग्स में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। केएल राहुल ने रैंकिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई शानंदार परियों के चलते दूसरा स्थान हांसिल किया है। कोहली को बड़ा नुकसान हुआ और वे खिसक कर 10 वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।
Copyright Holder: Sports Geek
रोहित शर्मा की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे 11 वीं रैंकिंग पर काबिज़ हैं। जबकि शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और ऋषभ पंत की रैंकिंग में गिरावट आई है और वे क्रमशः 24 वीं, 57 वीं,60 वीं और 99 वीं रैंकिंग पर हैं।
बोलिंग रैंकिंग
टॉप 100 रैंकिंग्स में 7 भारतीय गेंदबाज़ अपनी जगह बना पाए हैं। इन 10 गेंदबाज़ो में से कोई भी टॉप 10 रैंकिंग में जगह पाने में कामयाब नहीं हुआ है। शार्दुल ठाकुर एकलौते ऐसे भारतीय गेंदबाज़ हैं जिनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। जबकि दीपक चाहर, कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार की रैंकिंग्स में गिरावट आई है। उन्हें इस ताज़ा रैंकिंग्स में क्रमशः 44 वीं, 47 वीं और 50 वीं रैंकिंग मिली है।
Copyright Holder: Sports Geek
वहीं, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, क्रुणाल पांड्या, नवदीप सैनी और रवींद्र जडेजा की रैंकिंग्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे सभी अपनी पुरानी रैंकिंग्स क्रमशः 12 वीं,20 वीं, 30 वीं, 60 वीं और 74 वीं पर काबिज़ हैं।
ऑल राउंडर रैंकिंग
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दुनिया के नंबर 1 ऑल राउंडर हैं। वहीं, टॉप 100 रैंकिंग्स में 5 भारतीय खिलाड़ी ही अपनी जगह बना पाए हैं।
Copyright Holder: Sports Geek
ताज़ा रैंकिंग्स में विराट कोहली (रैंक में गिरावट) 44 वीं रैंक, क्रुणाल पांड्या (रैंक में कोई बदलाव नहीं) 69 वीं रैंक, हार्दिक पांड्या (रैंक में कोई बदलाव नहीं) 80 वीं रैंक, रोहित शर्मा (रैंक में कोई बदलाव नहीं) 81 वीं रैंक और शिवम दूबे (रैंक में कोई बदलाव नहीं) 69 वीं रैंक पर काबिज़ हैं।




No comments