Breaking News

जिम संचालक ने की खुदकुशी की कोशिश, दूसरी लड़की से फोन पर बात करने को लेकर पत्नी से हुई थी कहासुनी

धनबाद, जेएनएन। सरायढेला कार्मिक नगर स्थित अपार्टमेंट में रह रहे एसए जिम के संचालक अनिल कुमार गुप्ता (50) ने शुक्रवार को खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बोकारो मुस्कान अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल वह बोकारो में इलाजरत है। घटना के समय घर में अनिल के अलावे उसकी पत्नी श्वेता शर्मा भी थी, जो अलग कमरे में सो रही थी।

बताया जाता है कि अनिल ने पहले जहर का सेवन किया। फिर हाथ की नस काट ली। घरवालों की घटना की जानकारी फेसबुक से मिला। जहर पीने से पूर्व उसने फेसबुक पर खुदकशी की बात लिख दी थी। फेसबुक पर ही अनिल के भाई गौरव ने संदेश पढ़ा और अपने छोटे भाई को कार्मिक नगर भेजा। अनिल कुमार गुप्ता का भाई जब सुबह चार बजे के करीब अपने बड़े भाई अनिल गुप्ता के घर पहुंचा तो उसकी भाभी अलग कमरे में सो रही थी। दरवाजा खटखटा कर जगाया तो देखा कि उसका भाई खून से लथपथ अचेत अवस्था में बेड पर पड़ा था।

इसके बाद घरवाले पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी आनन-फानन में मौके पर पहुंची। इसके बाद अनिल कुमार गुप्ता को पीएमसीएच लाया गया। वहां कुछ देर रखने के बाद चिकित्सकों ने बोकारो रेफर कर दिया। फिलहाल अनिल कुमार गुप्ता बोकारो मुस्कान अस्पताल में इलाजरत है।

पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान यह बात सामने आई है कि अनिल किसी दूसरी लड़की से बात करता था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई। हालांकि, अभी तक पुलिस छानबीन कर रही है। गुप्ता का भी बयान नहीं हो पाया है और ना पुलिस उसकी पत्नी का बयान दर्ज की है। अनिल गुप्ता का एसए नामक एक जिम खाना सरायढेला में चलता है।

No comments