स्पाइडर मैन बनने के लिए खुद को 'ब्लैक विडो' मकड़ी से कटवा रहे थे 3 भाई, ऐसा हुआ हाल

सूक्रह. बोलीविया (Bolivia) के शहर चायांता में एक एक ऐसा मामला सामने आया है जो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी सुर्खियां बंटोर रहा है. यहां रहने वाले तीन भाई स्पाइडर मैन (Spider Man) बनना चाहते थे और इस चक्कर में वे खुद को लगातार मकड़ी से कटवाते रहे. हालांकि इस के चलते उनके शरीर इमं जहर फ़ैल गया और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ गया. इन तीन भाइयों की उम्र 12, 10 और 8 बताई जा रही है.
मुताबिक तीनों ही भाई मार्वेल के सुपरहीरो करेक्टर स्पाइडर मैन के फैन हैं. इन्होने फिल्म में देखा था कि कैरेक्टर पीटर पारकर ब्लैक विडो प्रजाति की एक मकड़ी के काटने के बाद स्पाइडर मैन बन जाता है. इन तीनों भाइयों ने न सिर्फ एक ब्लैक विडो मकड़ी ढूंढ निकाली बल्कि लगातार तीन दिन तक उससे खुद को कटवाते भी रहे. हालांकि मकड़ी के काटने से इनके शरीर में जहर द्फैल गया और ये बेहोश हो गए.
रैटल स्नेक से भी है ज्यादा जहरीली
ब्लैक विडो मकड़ी काफी जहरीली मानी जाती है और इसके काटने से बदन दर्द, पेट में दर्द, चक्कर, हार्ट रेत का बढ़ना और बेहोश होने जैसे लक्षण नज़र आते हैं. माता-पिता जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर्स ने उन्हें मकड़ी के काटने की जानकारी दी. बच्चों के कमरे से एक मकड़ी बरामद भी की गयी है. तीनों भाई अभी भी चायांता हेल्थ सेंटर में एडमिट थे और मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उन्हें बोलीविया की राजधानी सूक्रह के लापाज चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
इस घटना के बाद देश के स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव वर्जिलियो पियेत्रो ने मां-बाप के लिए बच्चों का ध्यान रखने संबंधी एक एडवाइजरी भी जारी की है. हालांकि पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब तीनों भाइयों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. बता दें कि ब्लैक विडो मकड़ी काफी जहरीली होती है और संभोग करने के बाद साथी नर मकड़ी को ही खा जाती है. इस मकड़ी के जहर की ज्यादा मात्र इन्सान के लिए काफी घातक साबित हो सकती है.
No comments