Breaking News

खेतों में रखवाली कर रहे थे जेठ, तभी पहुंची बहू, सुबह तक जो हुआ… जानकर रह जाओगे दंग


अपने खेत पर अदरक की फसल की रखवाली कर रहे झूठ की हत्या एक बहू ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित बहू को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया। ये मामला थाना जखोरा के ग्राम बरौदा का है। जहां ग्राम बरोदा स्वामी निवासी फेरन राजपूत पुत्र लच्छी राजपूत अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था और रात में खेत पर बने टपरे में चारपाई पर सो गया। 
तभी उसके पड़ोस में रहने वाली चचेरे छोटे भाई शिशुपाल राजपूत की पत्नी 45 वर्षीय दुरो बाई ने सुबह 5 बजे के दरम्यान चारपाई पर सो रहे अपने जेठ फेरन राजपूत के सिर पर कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और घर में बैठ गई और गांव वालों को भी बता दिया। परिजनों की सूचना पर जखोरा थाना इंचार्ज महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।
शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और आरोपित बहू को हिरासत में ले लिया। इधर थानाध्यक्ष जखौरा महेश कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही हैं जिसकी गवाही पूरा गांव दे रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments