Breaking News

हैंडपंप चलाने से उगलने लगता था शराब, तरकीब को देखकर पुलिस वाले भी रह गए हैरान, हैण्डपंप के नीचे गड्ढा खोदकर…..

पुलिस ने शुक्रवार को जंगल से एक ऐसा हैंडपंप उखाड़ा जिसमें से अवैध शराब निकल रही थी। दरअसल माफिया ने जमीन में शराब के ड्रम दबा रखे थे और उस पर हैंडपंप फिट कर दिया था। हत्था चलाते ही शराब निकलने लगती थी। माफियाओं द्वारा अपनाई गई इस तरकीब को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

सब कुछ इतनी सफाई से फिट किया गया था कि यहां से गुजरने वालों को यही लगेगा कि हैंडपंप लगा हुआ है। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। अवैध शराब उगलने वाला यह हैंडपंप टहरौली में एक डेरे पर लगा हुआ था। पुलिस जब पहुंची तो एक बार तो हैंडपंप के पास पहुंचकर इधर-उधर तलाशने लगी।


लेकिन बाद में पता चला कि शराब के ड्रम जमीन में दबे हुए हैं और उस पर हैंडपंप है। बताया जाता है कि मौके से भी शराब की बिक्री की जा रही थी। यहां से पैकिंग करके भी अवैध दारू की सप्लाई की जा रही थी। थाना प्रभारी डा. आशीष मिश्रा के मुताबिक जेसीबी मंगवाकर खुदाई कराई गई तो अवैध शराब से भरे हैंडपंप निकले।

No comments