Breaking News

आखिर डकैती के बाद मुर्गा क्यों खोजती है पुलिस, जानिए क्या है बड़ी वजह

gorakhpur news

सुनने में और विश्वास करने दोनों में यह थोड़ा अटपटा है मगर बात सोलह आना सच है। गोरखपुर जिले में एक साथ कई घरों में छोटी-छोटी डकैती होने के बाद पुलिस आसपास यह तलाश करती है कि कहीं से कोई मुर्गा गायब तो नहीं हुआ। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी वजह क्या है, हुई डकैती है और पुलिस मुर्गा क्यों खोजती है।

हम आपको बता दें जिले का सबसे बड़े डकैत गिरोह ढाणी परिवार है जिसने एक समय जिले में डकैती की शुरुआत भी की थी। इस बिरादरी का मानना है कि अगर डकैती के दौरान मुर्गा लेकर साथ जाएंगे और उसे पका कर खा लेंगे तो फिर पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाएगी।

यही वजह है कि इस टोटके को जानने के बाद अगर किसी गांव में एक साथ कई घरों में डकैती की वारदात होती है तो पुलिस आसपास मुर्गे का पता लगाते हैं और अगर मुर्गा गायब है तो सख्ती दे ढाणी परिवार पर जाता है तकरीबन हर बार यह शक सही भी हुआ है।

No comments