Breaking News

Coronavirus : 'लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं होगा', पाकिस्तानी लोगों पर भड़के शोएब अख्तर

akhtar

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का इलाज कैसे किया जाएगा, इसका पता अभी तक कोई भी देश पक्के ताैर पर पता नहीं लगा सका है। ऐसे में इस संक्रमण वायरस से से बचने का रास्ता यही है कि सावधानी बरती जाए। दुनियाभर में फैसे कोरोना वायरस से बचने के लिए हर देश की सरकार लोगों को संदेश दे रही है कि वह घर से बाहर ना निकले। भारत में भी कई जिलों में जनता कफ्र्यू 31 मार्च तक लगा दिया गया। लेकिन पाकिस्तान में अभी तक ऐसा कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया, जिसे देख पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बेहद गुस्सा नजर आए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी लोगों पर भड़ास निकालते हुए यह तक कह डाला कि आपकी लाशें उठाने वाला भी कोई नहीं होगा। 

लाशें उठाने वाला भी नहीं होगा

पाकिस्तान में कोरोना वायरस कोविड- 19 महामारी के प्रकोप से अब तक 799 केस पॉजिटिव पाए गए हैं और 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बुरे हालात देख अख्तर ने पाकिस्तान के हालात पर चिंता जताई है। अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ''हम लोगों को भारत से सीख लेनी चाहिए। वहां कर्फ्यू लगा है लोगों ने खुद को अपनी मर्जी से लॉकडाउन किया हुआ है। बांग्लादेश और रवांडा जैसे मुल्क भी इस घातक बीमारी पर अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन हमारे पाकिस्तान में कोई इसका डर ही नहीं। खुदा का खाैफ खा लो। अगर यहां हालात ज्यादा बिगड़ गए तो फिर मैं कहता हूं कि कोई लाशें उठाने वाला भी नहीं होगा।''

No comments