Breaking News

शाहिद अफरीदी ने उगला जहर, कहा- जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं...

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi ) ने रविवार को अपने प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की तर्ज पर ही भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ जहर उगला. अफरीदी ने कहा कि जबतक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं जबतक भारत-पाकिस्‍तान (India vs Pakistan) के बीच द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है..
शाहिद अफरीदी ने कहा, "मुझे नही लगता कि मोदी के सत्ता में रहते हमें भारत से कोई जवाब मिलेगा. हम अब मोदी की मानसिकता को समझ गए हैं. दोनों देशों की जनता ऐसा नहीं चाहती लेकिन एक आदमी दोनों देशों के रिश्तों को तबाह कर सकता है.
.
अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आयोजन पूरी तरह से पाकिस्तान में कराने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को धन्यवाद दिया..
.
उन्होंने कहा, "मेरे लिए पीएसएल का पाकिस्तान लौटना बहुत बड़ी बात है. हमने देखा कि श्रीलंका, बांग्लादेश, विश्व एकादश की टीमें पाकिस्तान आईं. क्रिकेट पाकिस्तान लौटेगा. हमें इसके पूरी तरह से लौटने की पूरी उम्मीद है. पीएसएल को पाकिस्तान में कराना बहुत बड़ी उपलब्धि है.
शाहिद अफरीदी ने आईपीएल की तरीफ करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में इस टी20 लीग की बड़ी भूमिका है. उन्‍होंने कहा कि आईपीएल में खेलने से भारतीय युवाओं को दबाव में हजारों की संख्‍या में दर्शकों के सामने खेलने का अनुभव मिल रहा है. पाकिस्‍तान सुपर लीग की मदद से पाकिस्‍तानी युवा खिलाड़ी भी धीरे-धीरे ऐसी ही परिस्थितियों में खेलना सीख रहे हैं

No comments