Breaking News

दिनेश चंडीमल की पत्नी बनी उनकी नयी हेयर स्टाइलिस्ट, दिया उन्हें एकदम नया लुक

विश्व भर में से लोगो को बहुत परेशानी हो रही है. अब तक इसके कारण 64.7 हजार लोग अपनी जान गँवा चुके हैं. जबकि 12.03 लाख लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं. क्रिकेट इससे बहुत ज्यादा प्रभावित है. इसी बीच श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चंडीमल की पत्नी उनकी नयी हेयर स्टाइलिस्ट बन गयी और उन्हें एकदम नया लुक दे दिया.

दिनेश चंडीमल की पत्नी बनी उनकी हेयर स्टाइलिस्ट

अब तक श्रीलंका में कोरोना वायरस के 167 मरीज मिल चुके हैं. जबकि 29 लोग अब तक ठीक हो चुके है और 5 लोगो ने अपनी जान भी गँवा दिया है. इसकी संख्या बढती जा रही है. श्रीलंका की सरकार अब गंभीर कदम उठा रही है. इसी बीच सभी क्रिकेट टूर्नामेंट और सीरीज बंद होने के कारण खिलाड़ी घरो में आराम कर रहे हैं.
के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी दिनेश चंडीमल को उनकी हेयर स्टाइलिस्ट नहीं मिली तो उनकी पत्नी इसिका उनकी नयी हेयर स्टाइलिस्ट बन गयी. अपनी पति को नया लुक देते हुए उन्होंने उनके पूरे बाल काट कर उन्हें गंजा कर दिया. उसके बाद उनकी पूरी दाढ़ी भी हटा दिया. जिसके बारें में उन्होंने इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके बताया. इससे पहले डेविड वार्नर ने खुद को ही गंजा कर लिया था.

पत्नी ने बताया दिनेश चंडीमल के नए लुक के बारें में

अपने नए लुक आने के बाद उन्होंने उसके बारें में एक बताया कि
” हां, मैंने उसे लगभग गंजा बना दिया. उन्होंने अपने लंबे बालों और दाढ़ी को दो कारणों से हटाने का फैसला किया. वह एक आर्मी मैन हैं और वहां उन्हें लंबे बाल रखने की अनुमति नहीं है. दूसरी बात, आप कह सकते हैं कि यह सेना, पुलिस, डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों और सफाईकर्मियों द्वारा किए जा रहे विनम्र काम की सराहना करने का एक तरीका है. वे इस कठिन लॉक डाउन अवधि के दौरान देश में चौबीसों घंटे उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं.”

No comments