Breaking News

दीपक जलाने के बाद कलाबाजी कर रहा युवक झुलसा, जलकर हुआ बुरा हाल video

ढाबा रोड क्षेत्र में रविवार रात एक युवक मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर आग निकालने की कलाबाजी कर रहा था। इसी दौरान उसका चेहरा आग की चपेट में आ गया। घटना देख आस पड़ोस के लोग दौड़े और युवक को बचाया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात नौ बजे क्षेत्र में रहवासी दीया जला रहे थे। इस दौरान गेबी हनुमान मंदिर के पास रहना वाला एक युवक रोड पर निकला और कलाबाजी करने लगा। पहले उसे ज्वलनशील पदार्थ मुंह में भरा।
इसके बाद मुंह से आग निकालने की कलाबाजी दिखाने लगा। इसी दौरान उसके चेहरा आग की चपेट में आ गया। घटना देख लोगों में हड़कंप मच गया। रहवासियों ने पानी डालकर उसे बचाया। मामले की जानकारी पुलिस अथवा अस्पताल तक नहीं पहुंची।
अनार जलाने से हाथ झुलसा
इधर शहर के पंवासा इलाके में विजय त्रिवेदी नामक युवक अनार जलाते समय झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया अनार से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया है। उपचार जारी है।

No comments