ये हैं आईपीएल इतिहास की चौंकाने वाली घटनाये, क्रिकेट फैन एक बार जरूर जानें
1- हरभजन सिंह और श्रीसंत विवाद
Third party image reference
2008 में हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के थप्पड़कांड ने खेल जगत को हिला के रख दिया था. हालांकि इस घटना को अब करीब 12 साल बीत चुके हैं. मगर आज भी मैदान पर घटी वो घटना सभी की यादों में जिंदा है. आईपीएल के पहले सीजन में घटी इस घटना से दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते में भी दरार आ गई थी.
2- स्लेजिंग के बाद बल्ला फेंका
Third party image reference
2014 में RCB के गेंदबाज मिशेल स्टार्क पर पोलार्ड को इतना गुस्सा आया की उन्होंने अपना बल्ला ही फेंक दिया था. हुआ कुछ ऐसा कि मिशेल स्टार्क ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर बाउंसर फेंकी जिसके बाद पोलार्ड के पास आकर कुछ कहा, पोलार्ड ने हाथ से स्टार्क को वापस जाकर गेंदबाजी करने को कहा. इसके बाद जब उन्होंने 5वीं गेंद फेंकी, किसी वजह से पोलार्ड गेंद फेंकने से ठीक पहले विकेट से हट गए.
ऐसे में आमतौर पर गेंदबाज रुक जाते हैं लेकिन स्टार्क ने पूरी जान लगाकर गेंद फेंकी और पोलार्ड के शरीर को निशाना बनाया, जिससे पोलार्ड को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने स्टार्क की ओर बल्ला फेंका. हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना के बाद पोलार्ड को दंड के रूप में मैच की 75 प्रतिशत फीस देनी पड़ी थी.
3- जडेजा की चालाकी
Third party image reference
इसके बाद 2010 में आईपीएल के तीसरे सीजन में रवींद्र जडेजा का मामला सामने आया। जडेजा उस समय राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी थे और उनका कॉन्ट्रैक्ट री-न्यू होना था। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले जडेजा ने मुंबई इंडियन्स से डील करने की कोशिश की थी। ताकि वे उन्हें ज्यादा रकम देकर खरीद लें। मामला सामने आने के बाद आईपीएल की गवर्निंग काउन्सिल ने उन पर आईपीएल के उसी सीजन में खेलने पर बैन लगा दिया था।
4- श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर बैन
Third party image reference
इसी तरह एक बार तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंका के करीब 13 खिलाड़यों के चेन्नई में आईपीएल मैच खेलने पर रोक लगा दी थी। श्रीलंका को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में छाये विवादों के चलते जयललिता ने ये र्निणय लिया। करीब 13 श्रीलंकाई क्रिकेटर जिनमें कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने भी शामिल थे चेननई में में होने वाले मैंचो में नहीं खेल पाये।




No comments