Breaking News

मोहम्मद कैफ के बेटे का मजाक सह नहीं पाए शोएब अख्तर, कहा- तो मैच हो जाए, पता चल जाएगा


शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका में साल 2003 में खेले गए विश्व कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान (Pakistan) को छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी. 17 साल बाद इस मैच को टीवी पर देखकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के बेटे ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) पर ऐसी ​टिप्पणी की जो उन्हें बिल्कुल भी हजम नहीं हुई. यही वजह है कि शोएब अख्तर ने अब मोहम्मद कैफ के बेटे को चुनौती दी है कि वो उनके बेटे से मैच खेलकर दिखाए.
Thanks to @StarSportsIndia, finally Kabir gets to relive that historic game. But junior isn't too impressed with Papa, says hitting @shoaib100mph must be easy since there is pace in his bowling. Kids today I tell you...phew! 😅
787 people are talking about this



कबीर ने कहा-पापा शोएब अख्तर की गेंदों पर रन बनाना आसान था
दरअसल, मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, जिसमें उनके बेटे कबीर भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 2003 विश्व कप में खेला गया मैच टीवी पर देखते नजर आ रहे थे. इस वीडियो के साथ कैफ ने लिखा, शुक्रिया स्टार स्पोटर्स, आखिरकार बेटे कबीर को भारत-पाकिस्तान का ऐतिहासिक मैच देखने को मिल गया. मगर कबीर अपने पापा से अधिक प्रभावित नहीं है. उसका कहना है कि चूंकि शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की गेंदों में अधिक तेजी थी तो उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान होना चाहिए था. आजकल के बच्चे भी...



शोएब बोले, उसे तेज गेंदों को लेकर सभी जवाब मिल जाएंगे
मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) के बेटे कबीर (Kabir) की इस टिप्पणी पर अब शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी जवाब दिया है. अख्तर ने मजाकिया अंदाज में कैफ के बेटे और अपने बेटे के बीच एक मैच करवाने की बात तक कह दी. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, तो फिर मैच हो जाए मोहम्मद कैफ. तुम्हारे बेटे कबीर और मिखाइल अली अख्तर के बीच. उसे तेज गेंदों को लेकर सारे जवाब मिल जाएंगे. हाहाहा, उसे मेरा प्यार देना.

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने कहा, वायरस को बड़ा स्कोर करने से रोकिए. अपने कप्तान खुद बनिए. फील्ड को फैला दीजिए. सोशल डिस्टेंसिंग की प्रैक्टिस कीजिए और हमारे प्रधानमंत्री की सलाह याद रखिए.

No comments