फिनिशर के रूप में भारतीय टीम में वापसी करना चाहता है ये खिलाड़ी, वर्ल्ड कप खेलने की है आस
Third party image reference
भारतीय टीम में जगह बनाना काफी कठिन है। इससे कहीं ज्यादा टीम में लंबे समय के बाद वापसी करना है, क्योंकि 2-3 साल में ही टीम को उस खास स्लॉट के लिए खिलाड़ी मिल जाता है। ऐसे में पिछले पांच साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज रोबिन उथप्पा भी चाहते हैं कि वे टीम में वापसी करें, जो कि आसान काम नहीं हैं। हालांकि, रोबिन उथप्पा इस बार नई भूमिका में भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं।
दाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा की निगाहें 'फिनिशर' के तौर पर टी-20 टीम में वापसी करने पर टिकी हैं और उन्हें लगता है कि वह अभी एक और विश्व कप खेल सकते हैं। रोबिन उथप्पा वनडे विश्व कप 2007 की टीम में शामिल थे और उसी साल साउथ अफ्रीका में खेले पहले टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे बाद में टीम के लिए उपयोगी साबित नहीं हुए थे और ड्रॉप कर दिए गए थे।
Third party image reference
5 साल पहले खेला है अंतरराष्ट्रीय मैच
रोबिन उथप्पा ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच जुलाई 2015 में जिंबाब्वे दौरे पर खेला था। 34 वर्षीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा अक्टूबर 2011 के बाद से केवल आठ वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए हैं। उथप्पा ने कहा कि अभी मैं प्रतिस्पर्धी बनना चाहता हूं। अब भी मेरे अंदर यह जज्बा है। मैं वास्तव में खेलना चाहता हूं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं पूरी ईमानदारी से यह मानता हूं कि मैं अभी एक विश्व कप में खेल सकता हूं।"
रोबिन उथप्पा ने कहा है, "मैं वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार रख रहा हूं विशेषकर छोटे प्रारूप में।" हालांकि, रोबिन उथप्पा जानते हैं कि इसके लिए उन्हें भाग्य की भी जरूरत पड़ेगी। उथप्पा ने कहा कि भाग्य भी आपके साथ होना चाहिए। यह अहम भूमिका निभाता है। विशेषकर भारत में इसकी भूमिका स्पष्ट होती है। विदेशों में यह बहुत अधिक महत्व नहीं रखता लेकिन उपमहाद्वीप विशेषकर भारत में जहां इतनी अधिक प्रतिभा है, यह महत्वपूर्ण बन जाता है।
Third party image reference
भाग्स भी साथ होना जरूरी- उथप्पा
उन्होंने कहा कि आप कभी खुद को चुका हुआ नहीं मान सकते। अगर आप खुद को चुका हुआ मान देते हो तो यह अनुचित होगा। विशेषकर तब जबकि आप मानते हैं कि आपके पास क्षमता है और और मौका बन सकता है। रोबिन उथप्पा ने 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन लंबे समय से वे टीम से बाहर हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वे लगातार बने हुए हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए एक सीढ़ी का काम करता है।



No comments