Breaking News

लॉकडाउन : भोपाल में ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी

भोपाल. रातीबड़ थाने में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली। घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे की है। बताया गया कि लॉकडाउन में कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ठाकुर की नीलबड़ चौराहे पर ड्यूटी लगी थी। यहां ड्यूटी के दौरान अचानक उसने सरकारी पिस्टल से पहले हवा में एक फायर किया, फिर एक गोली उसने अपने कंधे में मारी। वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद फिर से उठा और किसी को फोन लगाकर बात भी की। कॉन्स्टेबल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बगल में एक बाइक खड़ी है और वह जमीन पर बैठा है। किसी से फोन पर बात कर रहा है। घटना की सूचना मिलने पर रातीबढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ कॉन्स्टेबल को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments