Breaking News

प्यार के आगे हार गई मां की ममता, बच्चो को श्मशान छोड़ प्रेमी के साथ भाग गई माँ, वो माँ माँ करके रोता रहा


कोरबा में समाज की बेड़ियों को तोड़ते हुए, एक नाबालिग ने कुछ वर्ष पहले अपने मन पसंद के लड़के के साथ प्रेम विवाह किया। उनके प्यार की निशानी के रूप में एक बेटा और एक बेटी हुई। कुछ वर्ष पहले जो लोग एक साथ जीने और मरने की कसमे खा रहे थे, उनका अटूट प्रेम पांच साल में उड़न छू हो गया और लड़की अपने बच्चो को छोड़कर किसी अन्य प्रेमी के साथ फरार हो गई। माता-पिता के बिना अनाथ की तरह, दोनों बच्चे शाम को मुक्तिधाम के बाहर बैठे थे।

मोतीसागरपारा में रहने वाली एक नाबालिग ने अपना प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी कुछ समय तक सुखी जीवन व्यतीत करते रहे और एक बेटी पहले उसके घर आई और उसके पश्चात एक प्यारा सा लड़का हुआ। घर-परिवार के संघर्ष ने शायद उनके प्रेम संबंध को तोड़ दिया, जिसके कारण उनके पारिवारिक जीवन मे कड़वाहट भर गई। आखिरकार, पति ने दो बच्चों और पत्नी को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसने दूसरी शादी कर ली।

उनकी बेटी अब चार साल की है और बेटा सिर्फ तीन साल का है। ये बच्चे परिवार और रिश्तों के बंधन को पहचानना सीख रहे थे कि जीवन ने उन्हें संघर्ष का एक अध्याय पढ़ा दिया। दुनिया में बच्चो की एकमात्र संरक्षक उनकी माँ भी उन्हें छोड़कर किसी और के साथ फरार हो गई।

  • इन बच्चों के साथ इतनी कम उम्र में किया गया इतना बड़ा अन्याय एक बार फिर से मानवता के सभी मानदंडों को सड़क पर खड़ा करने के लिए विवश कर दिया है। जब बच्चों के बारे में उसके नाना-नानी को खबर मिली तो वह 2 दिन तक उन्हें अपने पास रखें, लेकिन बेटी के पति से इन्हें खतरा था, इसलिए उन्होंने दोनों बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

No comments