शराबी पिता ने डेढ़ साल की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला, गिरफ्तार
यूपी के कौशांबी में शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जब मां को हुई तो वह रोते बिलखते खेत से वापस घर आई। मासूम बच्ची का रक्तरंजित शव देखकर वह बेसुध हो गई। सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया।

drunk man killed his innocent daughter in kaushambi
मां के ना होने पर रो रही थी बेटी
मंझनपुर कोतवाली के मलाक पिंजरी गांव का घनश्याम शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी गेहूं काटने खेत गई थी। घर में उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी अर्चना और पति था। शराब के नशे में धुत होकर धनश्याम घर आया। मां के घर पर न होने कारण बेटी रो रही थी। गुस्से में आकर पिता ने बेटी को जमीन पर पटक दिया। मौके पर ही बेटी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मासूम बच्ची की मां को हुई तो वह खेत से चीखते चिलाती घर आई और बेटी शव से लिपट कर रोने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी एसएन पाठक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस को आते देख आरोपी पिता भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रेमिका की मां की हत्या
उधर, कौशांबी के सैनी कोतवाली इलाके के रूपनारायणपुर गांव में युवक अपने बहन के घर गया था, जहां उसका बहन की ननद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की मां यानि बहन की सास दोनों के बीच रोड़ा बन रही थी इसलिए उसने उसे ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। तीन-चार दिनों से युवक अपने बहन के घर में रह रहा था। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
No comments