SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, दाउदनगर थाने में थे पदस्थापित
LAKHISARAI: जिसे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां SI ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बता दें की लखीसराय जिले के भयपुर निवासी एसआई अरुण कुमार ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक एसआई दाउदनगर थाने में पिछले एक वर्ष से पदस्थापित थे। एसआई के आत्महत्या की खबर सुनते ही सभी वरीय अधिकारी थाना परिसर स्थित उनके आवास पहुंचे और आस पास के पुलिसकर्मियों से जानकारी प्राप्त की, परन्तु अब तक आत्महत्या करने के पीछे कारण का पता नहीं चल पाया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी दाउदनगर पहुंचे और मामले की छानबीन कर आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता करने का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक एसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर रहे है।

No comments