Home
/
Unlabelled
/
अनाथ लड़की को दे बैठा दिल! अब उसी से शादी करके जी रहा है ऐसी जिंदगी, नाम जानकर चौंक...
अनाथ लड़की को दे बैठा दिल! अब उसी से शादी करके जी रहा है ऐसी जिंदगी, नाम जानकर चौंक...
टीवी के पापुलर अभिनेता धीरज धूपर को तो शायद आप सभी जानते ही होंगे, जिनको कुछ समय पहले दादा साहब फाल्के के अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है। इन्होने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी विज्ञापनों में एक मॉडल के रूप में काम किया था और आज एक बहुत बड़े टीवी स्टार बन चुके है। धीरज का जन्म 20 दिसंबर 1984 को दिल्ली में हुआ था।
उन्होंने कलर्स टीवी के धारावाहिक “मात पिता के चरणों में स्वर्ग” से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2011 में, धीरज धूपर ने “ससुराल सिमर का” धारावाहिक में प्रेम भारद्वाज की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीत लिया था।
टीवी धारावाहिक “मात पिता के चरणों में स्वर्ग” के सेट पर धीरज धूपर एक अनाथ लड़की को अपना दिल दे बैठे थे बता दे कि यह अनाथ लड़की और कोई नहीं बल्कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा थी। धीरज ने 7 साल तक विन्नी को डेट किया था और 16 नवंबर 2016 को उनके साथ शादी कर ली थी।
विन्नी से शादी करने के बाद धीरज की जिंदगी में चार चाँद लग गए। उनको शादी से पहले किसी भी सीरियल में अच्छी सफलता नहीं मिल पाई लेकिन शादी के बाद उनके पास एक से बढ़कर एक टीवी शो के प्रोजेक्ट आने लग गए। वो अब अपनी पत्नी विन्नी से बेहद प्यार करते है विन्नी से शादी करके वर्तमान समय में एक खुशहाल जीवन बिता रहें है। वो विन्नी को समय-समय पर सरप्राइज देते रहते है।
अनाथ लड़की को दे बैठा दिल! अब उसी से शादी करके जी रहा है ऐसी जिंदगी, नाम जानकर चौंक...
Reviewed by kunal
on
12:58
Rating: 5
No comments