Home
/
Unlabelled
/
Coronavirus ने सिर्फ मैच ही रद्द नहीं किए, बल्कि इन 8 क्रिकेटर्स की शादी भी रोक दी
Coronavirus ने सिर्फ मैच ही रद्द नहीं किए, बल्कि इन 8 क्रिकेटर्स की शादी भी रोक दी

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनियाभर के खेल इवेंट्स को रोक दिया गया है. इस महामारी ने अभी तक 11 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं. क्रिकेट जगत भी सूना हो गया है. किसी को नहीं मालूम कि वापस से मैच कब शुरू होंगे. इस महामारी के चलते सिर्फ क्रिकेट के मैच ही रद्द नहीं हुए हैं, बल्कि कुछ क्रिकेटर्स की शादियां भी रुक गई है. ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार करीब 8 ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स को इस महामारी के कारण मजबूरन अपनी वेडिंग सेरेमनी को रद्द करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया में स्पोर्ट्स शेड्यूल के हिसाब से ज्यादातर क्रिकेटर्स अप्रैल में शादी करना पसंद करते हैं. मगर इस साल ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है.
इन 8 खिलाड़ियों को रद्द करनी पड़ी शादी
मजबूरन शादी रद्द करने वाले ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स में लेग स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa), तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड, डी आर्ची शॉर्ट, मिचेल स्वेपसन, एलिस्टर मैकडेरमोट, एंड्रयू टाय, जेस जोनासन और कैटलिन फ्रायट शामिल हैं. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. कई शहरों में लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है. सरकार की ओर से भी भीड़ जमा करने के लिए मना किया गया है.
मैक्सवेल की शादी भी हुई प्रभावित
इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस की शादी भी इस महामारी से प्रभावित हुई हैं. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मैक्सवेल (Glenn Maxwell ) ने फरवरी के आखिरी सप्ताह में अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई थी. वहीं पैट कमिंस ने हाल ही में गर्लफ्रेंड के साथ सगाई का ऐलान किया गया था, मगर कोरोना वायरस के कारण दोनों ही दिग्गजों ने अपनी शादी को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया है. कमिंस ने हाल ही में पुष्टि कर दी थी कि अगर आईपीएल का 13वां सीजन होता है तो वह इसमें जरूर खेलेंगे. कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं मैक्सवेल को किंग्स इलवेन पंजाब ने बड़ी कीमत में खरीदा था. हालांकि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है, मगर इसके बाद भी आईपीएल के आयोजन की संभावना न के बराबर ही नजर आ रही है.
Coronavirus ने सिर्फ मैच ही रद्द नहीं किए, बल्कि इन 8 क्रिकेटर्स की शादी भी रोक दी
Reviewed by kunal
on
13:00
Rating: 5
No comments