बिना पूछें महिलाओं के दिल की बात जानने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
अगर आप भी अपनी पत्नी को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि पत्नी को क्या तोहफा देना सही होगा तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। एक नए अध्ययन के अनुसार यह बात प्रमाणित हुई है कि महिलाएं बिना कुछ पूछे ही यह बता देती हैं कि उन्हें उपहार के रूप में क्या चाहिए बस संबंधित पुरुष को यह समझना आना चाहिए।
# लंदन मे हुए एक अध्ययन के अनुसार महिलाओं को जिस चीज की ख्वाहिश होती है और वह चाहती हैं कि किसी खास अवसर पर उनका पति या प्रेमी उन्हें यही तोहफा दे, वह उस तोहफे से संबंधित कुछ ना कुछ हिंट उसे देती रहती हैं। अब यह पूर्णत: पुरुषों की समझ पर आधारित होता है कि वह महिलाओं द्वारा दिए जा रहे संकेतों को कितना समझ पाता है। इस स्टडी के अनुसार लगभग 56 प्रतिशत महिलाएं ऐसी होती हैं जो खुद ही यह निर्णय ले लेती हैं कि उन्हें उपहार के रूप में क्या मिलना चाहिए। इतना ही नहीं वह किसी ना किसी रूप में अपने पति को यह बताती भी रहती हैं कि इस बार उन्हें यह वस्तु चाहिए।
# सर्वेक्षण के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि महिलाओं की बॉडी लैंग्वेज ही स्वयं यह बता देती है कि उन्हें क्या चाहिए। सबसे पहला और मुख्य संकेत यह है महिलाएं अपने पति या प्रेमी से जब भी बात करती है वह अपने चहेते गिफ्ट का जिक्र जरूर करती हैं। सीधे तौर पर ना सही पर वार्ता के बीच में कभी-कभार वह उस वस्तु की जरूरत और अपनी पसंद का बखान करती रहती हैं। पत्नियों की बात की जाए तो वह दिनभर में ना जाने कितनी बार पति के समक्ष संबंधित वस्तु की चाहत बयां करती रहती हैं पर पुरुष उन संकेतों को समझने में लापरवाही बरतते हैं।

No comments