मंहगे बार और होटल्स के मालिक हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जानिए कौन-कौन है
बॉलीवुड स्टार्स की कमाई की बात करें तो वो अपनी एक्टिंग के साथ साथ दूसरे बिजनेस से भी खूब पैसा कमाते हैं। जी हां बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स है जो एक्टिंग के साथ साथ अपना खुद का बिजनेस भी करते हैं। कई सितारों का पैसा ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट में लगा हुआ है। दिल्ली से लेकर मुंबई समेत कई जगहों पर सितारों के आलीशान होटल है, जिसके बारे बहुत कम लोगों को पता है। तो आइए जानते हैं सितारों के इन रेस्तरां के बारें में....
1 सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले एक्टर सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं भारत में उनके कई जिम भी चल रहे हैं। इनके अलावा पोपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें ‘खेल’, ‘रक्त’, ‘भागमभाग’, ‘मिशन इस्तानबुल’ और ‘ई एम आई’ जैसी फिल्में बन चुकी हैं।
2. अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल एक्टिंग और मॉडलिंग से लेकर बिजनेस में भी अपना सिक्का आजमा चुके हैं। उन्होंने साल 2009 में दिल्ली के चांक्यपुरी में ‘लैप लाउंज’ नाम का एक बार खोला था। ये बार दिल्ली में काफी फेमस है और अंदर से काफी आलीशान भी है।
3. डीनो मोर्या
इस लिस्ट में एक्टर डिनो मोर्या का नाम भी शामिल है। बीते कुछ सालों से एक्टर फिल्मी दुनिया से दूर है। एक्टर का मुंबई में ‘क्रेप स्टेशन’ नाम का एक कैफे है। यहां आए लोगों को स्वादिष्ट यूनोपियन खाना और क्रेप्स सर्व किए जाते हैं। लोग डीनो के इस कैफे में जाना काफी पसंद करते हैं।
अंदर से ये कैफे काफी शानदार है।
4 बॉबी देओल
एक्टर बॉबी देओल का होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में स्थित है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि यहां अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। इस होटल में स्वादिष्ट इंडियन और चाइनीज डिश पेश की जाती है। इस होटल को बॉबी ने काफी खूबसूरती से बनवाया है।
5 नागार्जुन
साउथ के सुपरस्टार एक्टर नागार्जुन का भी एक रेस्तरां है, जिसका नाम एनग्रिल है। इनका रेस्तरां खासियतों से भरा पड़ा है। इस रेस्तरां का इंटीरियर इतना गजब का है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। यदि आप इटालियन डिश खाने के शौकीन हैं, तो इससे बेहतर रेस्तरां आपको शायद ही भारत में कोई दूसरा मिले। जी हां, इसके किचन में आपको इटालियन खानों की भरमार मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ ये आपको एक लाउंज की फीलिंग भी देता है।
6 आशा भोसले
बॉलीवुड जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले खाने की बेहद शौकीन हैं, साथ वो पाक कला में भी एक्सपर्ट हैं। आशा अपने इसी शौक के चलते इस बिजनेस में आईं। आशास रेस्टोरेंट की एक पूरी चेन है। भारत के अलावा दूसरे देशों में उनके रेस्टोरेंट हैं। दुबई में खुला उनका रेस्तरां काफी पॉपुलर है।













No comments