औरैया में मां बेटे समेत बुआ ने खाया जहर, बुआ की हालत गंभीर, मां-बेटे की गई जान
यूपी के औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुरुकला में देर शाम उस समय हड़कम्प मच गया जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहर खाने की सूचना मिली । घटनाक्रम के अनुसार स्वर्गीय रमेश चन्द्र पांडेय के गुजर जाने के बाद उनके परिवार में 3 सदस्य बचे थे। जिसमें उनकी विधवा पत्नी किशोरी देवी (75 वर्षीय) अपने पुत्र अवध किशोर (35 वर्ष) व अवध किशोर की बुआ रामजति (लगभग 95 वर्ष) थी, जो 17 वर्ष की अल्पायु में ही विधवा हो गई थी। जिनका भरण पोषण पहले अपने भाई के द्वारा किया जाता रहा भाई के मृत्यु के उपरांत अपनी विधवा भाभी और भतीजे के साथ जीवन यापन कर रहे थे ।
सीओ मुकेश प्रताप (बिधूना) ने कहा कि कल देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में इस परिवार के 3 सदस्यों द्वारा खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खा लिया गया। जिसके चलते मां बेटे की घटनास्थल पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। जबकि वृद्ध बुआ गम्भीर हालत में थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व उच्चाधिकारियों व फोरेंसिक टीम ने जांच कार्यवाही शुरू की। गम्भीर हालत में बुआ को अस्पताल में कराया गया भर्ती व मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया व आगे की कार्यवाही की बात पुलिस द्वारा कही गई ।
ग्रामीणों की मानें, तो मृतक ने कुछ जमीन बटाई पर ली थी, जिसमे गेहूं और आलू की फसल लगाई थी। खेती में नुकसान होने से उन्हें लाखों का घाटा हुआ। जिस कारण आर्थिक रूप से मृतक अवध किशोर परेशान रहने लगा था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह कैसे अपनी मां और बुआ का ख्याल रखेगा, जिसे लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

No comments