Breaking News

फैक्ट्रियों की छतों पर गोल-गोल घूमने वाली चीज क्या है, ये क्या काम आती है, जानिए

आपने कई फैक्ट्री या कारखाने के ऊपर एक गोल घूमती हुई चीज देखी होगी और ये जरूर सोचा होगा कि ये भला क्या है और किस काम आता है? आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इस गोल घूमती हुई चीज को दरअसल विंड वेंटिलेटर कहते है जिसका काम कारखानों के भीतर पैदा होने वाली तंग गैस व गर्म हवाओं को कारखानों से बाहर निकालने का होता है।

इसे औद्योगिक शेड की छतों पर लगया जाता है। फैक्ट्री के अंदर की गर्म हवा हलकी होने से वेंटिलेटर के टरबाइन में जमा हो जाती है। वेंटिलेटर के ब्लेड उल्टी दिशा में गति करते है, जो कमरे से अधिक गर्म हवा को टरबाइन में खींचता है। इसी के साथ छत के ऊपर से चलने वाली प्राकृतिक हवा की मदद से टरबाइन का RPM बढ़ता है।

जैसे ही गर्म हवा बाहर जाती है तो ताजी हवा खिड़कियों और दरवाजों के खुलने से प्रवेश करने लगती है। इस से फैक्ट्री के बाहर और अंदर के तापमान में अंतर नहीं होता है और साथ ही बदबू की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। अगर इन्हे नहीं लगाया जाए तो बाहर के तापमान के मुकाबले फैक्ट्री या कारखाने का तापमान काफी अधिक होगा।

No comments