Video: क्या आप बता सकते हैं पानी में कौन सा जानवर तैर रहा है? अब तक किसी ने नहीं दिया सही जवाब!

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिलता है। हालांकि इस बार जो वीडियो वायरल हुआ, उसको देख कर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक जानवर नदी में तैरता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को पहले कुछ सेकेंड देखने के बाद समझना मुश्किल है कि इस जानवर का नाम क्या है?
वीडियो में दिख रहा है कि एक जानवर पानी में तैर रहा है। उसके तैरने के दैरान सिर्फ उसका का शरीर दिख रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये कौन सा जानवर है लेकिन जैसे ही वह पानी से अपना सिर बाहर निकालता है लोग उसे देखकर हैरान हो जाते हैं।
Guess what is floating during the 1st ten seconds of the video?
See how many of you got it right: Kevin
202 people are talking about this
इस मजेदार वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने ट्विटर पर साझा किया है। वीडियो के कैप्सन में उन्होंने लिखा है कि वीडियो को 10 सेकेंड देखने के बाद, क्या आप बता सकते हैं पानी में तैरता हुआ जानवर का नाम क्या है?
इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग जानवर का नाम गेस करने में लगे हुए हैं। कोई इसे मगरमच्छ बता रहे है तो कोई इसे मछली का नाम दे रहा है। लेकिन असल में ये दोनों में से कोई नहीं है।
इस अनोखे जानवर का नाम नाम मूस (Moose) है। ये बिल्कुल हिरण की तरह दिखता है। ये ज्यादातर अमेरिका, रूस और कनाडा में पाया जाता है।


: Kevin


No comments