लॉकडाउन के बाद बड़ी मुश्किल से मिली दारू, खूब पी, घर जाकर नशेड़ी पिता ने अपने मासूम बेटी की जमीन पर पटककर कर दिया हत्या
लॉकडाउन के बीच शराब की बिक्री से पाबंदी हटने से जिले में एक बार फिर आपराधिक घटनाएं शुरू हो गई हैं।गुरुवार रात एक नशेड़ी ने अपनी दो साल की मासूम बच्ची को जमीन पर पटक दिया। शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्ची की मां ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बिसौली के वार्ड संख्या 13 में रहने वाला सेठपाल यादव मजदूरी करता है।
वह शराब पीने का आदि है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर आया और हंगामा करने लगा। पड़ोसी से भी जाकर भिड़ गया। पत्नी छाया ने विरोध किया तो बौखलाहट में घर मे खेल रही दो साल की बेटी निव्या को जमीन पर पटक दिया।
इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी मां रात में ही एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

No comments