Breaking News

दिल दहला देने वाला हादसा: पानी पीने के लिए महिला ने नदी में हाथ डाला, फिर मगरमच्छ ने किया हमला

शिवपुरी. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्यासी महिला ने पानी पीने के लिए नदी में हाथ डाला तो मगरमच्छ ने उसका हाथ मुंह में भर लिया और कोहनी तक उसको खा लिया।

नदी में हाथ डालते ही मगरमच्छ खा गया
दरअसल, यह दर्दनाक घटना शिवपुरी जिले के अमोला में बुधवार को सामने आई। जहां एक 45  साल की स्वरूपी नाम की महिला सिंध नदी के किनारे खरबूज तोड़ने के लिए गई थी। दोपहर में जब उसको प्यास लगी तो वह नदी में पानी पीने के लिए गई। लेकिन, जैसे ही उसने हाथ पानी में डाला तो मगरमच्छ ने महिला का बायां हाथ मुंह में जकड़ लिया। उसने बहुत कोशिश की हाथ छूठ जाए, पर वह नहीं छूटा, वो चीखने चिल्लाने लगी तो पास में मौजूद बेटे ने लाठी को हाथ में मारा तब जाकर मगरमच्छ भाग निकली।

महिला ने कहा-बेटा नहीं होता तो में आज नहीं होता
घायल महिला को जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि अगर बेटा समय पर नहीं पहुंचा तो वह मुझको जिंदा खा जाती। वह मेरा बांय हाथ की हथेली के ऊपर का हिस्सा तोड़कर नदी में चली गई। पता नहीं वह कितने और लोगों को अपना शिकार बनाएगी।

No comments