Breaking News

प्रेमिका के घर फांसी के फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव, वो बोली- उसकी ये डिमांड मैं पूरी नहीं कर सकती थी


मृतक के भाई ने अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना महाराजगंज पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमिका सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
रात को हुआ गयाब 
रात में अचानक गायब हुआ युवक जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के केशवपुर सेमरिया गांव निवासी सुरेश गौड़ केशवपुर पुत्र राजाराम पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर बातें कर रात में अक्सर मिला करते थे। मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12 बजे तक उसका भाई घर में टेलीविजन देख रहा था, अचानक कब चला गया कुछ पता नहीं
प्रेमिका ने बताई असली सच्चाई 
आरोपी युवती ने बताया कि युवक घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments