Breaking News

चलती ट्रेन पर लटककर विडियो बना रहा था युवक, फिर अचानक गिर पड़ा और हुआ ऐसा

इन दिनों लोगो के दिलो दिमाग पर विडियो बनाने का बड़ा ही अलग किस्म का भूत सवार हो रखा है और इस वजह से कई बार तो कई जान भी जाते हुए देखी गयी है. ये समस्या सिर्फ भारत में ही नही बल्कि दुनिया भर में पाँव पसार रही है और अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर इसी से जुडी एक घटना को लेकर के चर्चा हो रही है और ये काफी चिंता का विषय भी है. मामला इतना ज्यादा गंभीर था कि खुद देश के रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे पोस्ट कर लोगो को चेताने की कोशिश की.
पीयूष गोयल कहते है की चलती ट्रेन में स्टंट करना कोई बहादुरी नही बल्कि मूर्खता की निशानी है. आपका जीवन अमूल्य है इसे खतरे में न डाले और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले. पीयूष गोयल के शेयर किये गये इस विडियो पर लोग अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे है.

Third party image reference
इसमें साफ़ नजर आ रहा है कि टिक टॉक विडियो बनाने के मकसद से एक युवक ट्रेन के दरवाजे पर लटक रहा है और एक्शन दे रहा है लेकिन तभी उसका बेलेंस बिगड़ता है और वो नीचे गिर पड़ता है. एक सेकेण्ड के लिए वो ट्रेन की तरफ गिरता है और ऐसा लगता है मानो अब तो उसका बचना मुश्किल है क्योंकि वो उसके नीचे आ जायेगा. मगर फिर वो ट्रेन के विपरीत तरफ गिर गया और उसकी जान जैसे तैसे बच गयी.
अगर थोडा सा भी एक आध इंच ट्रेन की साइड गिरा होता तो आज वो जीवित नही होता और कही न कही ये हम सबही के लिए एक सीख की तरह है कि’ स्टंटबाजी और ख़ास तौर पर टिक टॉक और सेल्फी जैसी चीजो के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में हर्गिच न डाले क्योंकि जान है तभी तो जहान है.

No comments