धरती पर उतरेंगे एलियन! आसमान में मूव करती दिखी तीन रहस्यमय रोशनियां, निकली सबकी चीख

नई दिल्ली. दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश विज्ञान के लिए बेहद चुनौतीभरा काम रहा है और हो सकता है कि यही काम दूसरे ग्रहों के वैज्ञानिक भी करते हों। ऐसे में वे अपने किसी यान द्वारा धरती पर आ जाते हों तो कोई आश्चर्य नहीं! हम भी तो चन्द्र ग्रह, मंगल ग्रह पर पहुंच गए हैं। हमने शनि पर भी एक यान भेज दिया है। अब किसी न किसी दिन मानव भी उन यानों में बैठकर जाने की हिम्मत करेंगे। यह ब्रह्मांड कितना बड़ा है इसकी कल्पना करना मुश्किल है। वहीं इस बीच अमरीका से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यह आश्चर्यजनक रूप से कई बार परग्रही प्राणियों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आई हैं। क्या इनका कोरोना संकट(Coronavirus) से कोई नाता है? या फिर सोची समझी साजिश के तहत इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है? इस बात की पुष्टी पत्रिका नहीं करता। यह खबर अमरीका में छपी रिपोर्ट के मुताबिक बताई गई है।
आसमान में दिख अलग अंदाज में मूव करती रोशनियां
रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका के टेक्सास शहर में त्रिकोण के आकार में तीन रहस्यमय रोशनियां दिखाई दीं। ये तीनों रोशनियां आसमान में एक खास अंदाज में साथ साथ मूव कर रही थीं। ये रोशनियां धीरे धीरे एक निश्चित गति से धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं। फिर अगल बगल मूव कर रही हैं। इसके बाद गायब हो जाती हैं।
एलियन शिप(Alien Ship) देखे जाने की चौथी घटना
बताया जा रहा है ये घटना अमेरिका में टेक्सास सूबे के टॉमबॉल शहर में रिकॉर्ड की गई। इसे वहां के अखबार ने रिपोर्ट किया था। अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सास शहर में एलियन शिप(Alien Ship) देखे जाने की ये चौथी घटना है।
15 लोगों ने देखा नजारा
एलियन शिप(Aliens) देखे जाने की इस घटना का वीडियो टॉमबॉल शहर की एक महिला ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड करके यूट्यूब पर डाला था। उस महिला का दावा है कि उसके अलावा 15 और लोग इस रहस्यमय घटना के साक्षी बने। एेसा नजारा देख महिला की आश्चर्य से भरी चीख निकल आती है। वह चीखते हुए कतही है ओ माई गॉड.. ये क्या है? उन्होंने रिकॉर्ड करने के बाद 21 अप्रैल को ये वीडियो यूट्यूब पर डाला। एलियन शिप देखे जाने की दूसरी घटना अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत की है। यहां के रिचमंड शहर के एक शख्स ने आसमान में चमकती हुई चार रहस्यमय रोशनियां देखीं। जो काफी तेज गति से आसमान में जा रही थीं। इन चारों में से रोशनी के दो पुंज एक दूसरे के पास थे। जबकि दो रोशनी के पुंज दूर थे।
गौरतलब है कि पिछले ही महीने यानी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अमेरिका(United States of America) के रक्षा मंत्रालय ने कथित रूप से एलियन के देखे जाने के तीन वीडियो जारी किए गए थे। उनमें से एक वीडियो नवंबर 2004 में रिकॉर्ड किया गया था। जबकि बाकी के दो वीडियो जनवरी 2015 में रिकॉर्ड किए गए थे।
No comments