Breaking News

समुद्र के अंदर रहती है इंसानों की प्रजाति, बसा रखी है शानदार कॉलोनी

इंडोनेशिया। दुनिया कई गजब की चीजें हैं जो अविश्वनिय और अद्धुत है। वैसे तो दुनिया बहुत ही खुबसूरत है। और यहां हर तरह की विभिन्नता देखने को मिल सकती है। इसी तरह इंसान कुदरत की बहुत ही खुबसूरत और जटिल रचना है। इसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं शायद आपको जानकर यकिन ना हो। जी हां आपको बता दें वैसे तो इंसान अपने घर में रहना ज्यादा पंसद करते हैं और लोगों के घर पहाड़ या जमीन पर होते हैं लेकिन कभी आपने सुना है समंदर में घर के बारे में। हम जहाज की बात नहीं कर रहे हैं। इंसानों की ही एक प्रजाति ऐसी है जो समुद्र के अंदर ही रहती है। बाडजो नाम की यह प्रजाति दुनिया में इंसानों की अकेली प्रजाती है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इनको जमीन पर आना अच्छा नहीं लगता है ये समंदर के अंदर ही रहना ज्यादा पंसद करते हैं। यह प्रजाती अपना ज्यादातर समय समुद्र के अंदर ही व्यतीत करती है। इस प्रजाति को जिप्सी के नाम से भी जानते हैं। यह प्रजाति समुद्र में बर्नियो, इंडोनेशिया और फिलीपींस में पूरी आजादी के साथ घूमते थे, लेकिन अब यह प्रजाति खत्म होने की कगार पर है। जानकारी के लिए बता दें कि ये लोग समुद्र में लूटपाट किया करते थे, लेकिन अब हाईटेक फिशिंग ट्रॉलर्स और डायनामाइट फिशिंग के कारण इनका जीवन खतरे में आ गया है। खास बात ये हैं कि यह विश्व की एक ऐसी अकेली प्रजाति है, जो समुद्र में रहती है। ये कई दिनों तक समंदर में रह सकती है।

No comments