Breaking News

बोरे में सड़क किनारे पड़ी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका


बोरे में मिला महिला का शव
लखीमपुर खीरी। सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन के किनारे थाना खीरी क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव पर चोटों के निशान थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। हत्यारों ने शव फोरलेन के किनारे फेंक दिया और भाग निकले। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। नगर पंचायत ओयल के लोग रविवार सुबह टहलने निकले थे। नगर की दक्षिणी सीमा से 400 मीटर आगे कुलवंत कौर विद्यालय के पास महिला की लाश बोरे में पड़ी देखी तो हड़कम्प मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर एसओ सुनील कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज राजबली सिंह मोके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया शव पर चोटों के निशान है। उसकी हत्या कर शव फेके जाने की आशंका है। उन्होने महिला के पड़ोसी जनपद सीतापुर छेत्र के होने की आशंका जताई है।

No comments