महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया पति का मर्डर, गुप्तांगों पर वार करके ली जान, देखें वीडियो
लॉकडाउन के बीच अवैध प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। चार दिन पहले झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नवापाडा के 26 वर्षीय रालु पिता मगन सिंगाडिया की हत्या का खुलासा कर दिया गया है।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी एवं झाबुआ जिले के ग्राम झाबादरा के रहने हुरसिह चरपोटा के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुजरात में मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनके बीच अवैध संबंध भी बन गए।

11 मई की रात की हत्या
लॉकडाउन के चलते गुजरात में काम बंद होने के कारण ये सभी अपने गांव आ गए थे। इसी दौरान मृतक की पत्नी ने प्रेम प्रसंगों में रोड़ा बनता देख प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। 11 मई देर रात प्रेमी एवं मृतक की पत्नी ने मिलकर पति के हाथ पैर बांधकर रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। कई बार प्रयास करने पर पति की जान नहीं निकली। फिर से प्रेमी और प्रेमिका ने मृतक के गुप्तांगों पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सख्ती बरतने पर उगल दिया सच
मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की थी। उसकी पत्नी व पत्नी के प्रेमी को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में तो वे पुलिस को गुमराह करते रहे, मगर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।
No comments