Breaking News

पत्नी हुई बीमार तो इलाज के लिए पति ने बेच दिया अपना 11 महीने का बेटा, जब वापस लेने पहुँचा तो…


 यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बीमारी ठीक ना होने पर अपने 11 महीने के बच्चे को बेच दिया। जब पत्नी ठीक हो गई तो पति दोबारा अपने बच्चे को मांगने गया लेकिन उसने जिस दंपत्ति को अपना बच्चा बेचा था उनका कुछ पता नहीं चल सका। आखिर थक हारकर व पुलिस के पास पहुंचे परंतु काफी छानबीन करने के बाद भी पुलिस बच्चे को बरामद करने में नाकामयाब रही।



Source : Google
दरअसल महिला सुरक्षा यात्रा के दौरान जब स्वाति मालीवाल शाहाबाद डेरी क्षेत्र में महिलाओं को संबोधित कर रही थी तो उसी समय एक महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि लगभग 2 साल पहले जब मैं बीमार थी तो मेरे पति ने मेरे बच्चे को किसी दंपत्ति के पास बेच दिया। अब मैं उसे खोज रही हूं लेकिन उस दंपत्ति का कहीं पता नहीं चल रहा है। पता नहीं मेरा बच्चा जिंदा भी है या नहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पिता ने उस दंपत्ति को अपना बच्चा बेचा था जिनके पास खुद की कोई संतान नहीं थी। और युवक की पत्नी बहुत बीमार थी इसीलिए वह अपने बच्चे का देखभाल भी नहीं कर पा रहा था। मजबूरी में उसने ऐसा कदम उठाया था। अब दिल्ली महिला आयोग के हस्तक्षेप से बच्चा सही सलामत अपने माता पिता के पास पहुंच गया है।

No comments