Home/
Unlabelled
/PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बाप-बेटा को पड़ा भारी, दोनों भेजे गए जेल
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बाप-बेटा को पड़ा भारी, दोनों भेजे गए जेल
नोएडा : कोरोना वायरस यानी कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करना एक बाप-बेटा को भारी पड़ गया है। प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के मामले में कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।
नोएडा पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी बाप-बेटे को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनों के खिलाफ नोएडा कोतवाली फेज-2 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।
जेल जाने वाले बाप-बेटे का नाम अब्दुल सलाम और बेटे का नाम रहमत है। दोनों श्रमिक कुंज में रहते हैं। इनके खिलाफ सेक्टर 93 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी।
दोनो के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) का दुरुपयोग करने के तहत केस दर्ज हुआ है। पिता पुत्र पर आरोप है कि इन्होंने प्रधानमंत्री से संबंधित एक पोस्ट व्हाट्सएप पर पर डाली थी। पुलिस के मुताबिक घटना एक दिन पहले की है।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना बाप-बेटा को पड़ा भारी, दोनों भेजे गए जेल
Reviewed by kunal
on
04:17
Rating: 5
No comments