जब श्रीदेवी ने किया था दिव्या की अधूरी फिल्म लाड़ला में काम, सेट पर होती थी अजीब हरकतें ...
दिव्या भारती ( Divya Bharti )
दिव्या भारती को लोग श्रीदेवी ( Sridevi) की हमशक्ल भी कहते थे।
दिव्या भारती को हूबहू श्रीदेवी की कॉपी कहा जाता था ।
90 के दशक में श्रीदेवी बॉलीवुड की गद्दी पर राज कर रही थी । कहा जाता है कि दिव्या भारती श्रीदेवी की जगह ले सकती हैं। वो भी उनकी तरह सुपर स्टार बनेंगी। बहुत कम समय में वो पॉपुलर हो गई थीं। 5 अप्रैल 1993 को एक शाम दिव्या अपने घर की बालकनी से गिर पड़ी।
19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उस दौरान दिव्या भारती ने 6 फिल्में साइन कर रखी थीं जिनमें से एक लाड़ला भी थी। 1994 में आई फिल्म लाडला ( Laadla ) में दिव्या भारती ने फिल्म का काफी हिस्सा शूट भी कर लिया गया था लेकिन अचानक दिव्या भारती के निधन से फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। फिल्म के मेकर्स ने दिव्या भारती के जाने के बाद श्रीदेवी से संपर्क किया और श्रीदेवी ने फिल्म साइन कर ली। दिव्या भारती ने फिल्म की जो शूटिंग की थी उसके वीडियो आज भी मौजूद हैं।
6 महीने बाद जब फिल्म की दोबारा शूटिंग शुरू हुई तो सेट पर अजीबो-गरीब घटनाएं होने लगी थीं। एक सीन में श्रीदेवी के साथ शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार-बार उसी जगह अटक जाती थीं जहां दिव्या भारती अटकती थीं। रवीना टंडन और शक्ति कपूर दोनों इस बात से डर गए थे।
श्रीदेवी का निधन जैसे अचानक हुआ है, कुछ इसी तरह से दिव्या भारती का भी निधन हो गया था । 24 फरवरी को श्रीदेवी की पुण्यतिथि होती है और 25 फरवरी को दिव्या भारती का जन्मदिवस। दिव्या भारती भी अब दुनिया में नहीं हैं और श्रीदेवी भी।

No comments