Breaking News

कोरोना के खिलाफ जंग में PM Modi और नेतन्याहू ने जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलाया हाथ

कोरोना के खिलाफ जंग में PM Modi और नेतन्याहू ने जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलाया हाथ

कोरोना वायरस से जूझने के तौर-तरीके को और प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के बीच टेलीफोन पर वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए गठजोड़ बनाने का फैसला किया। इस दौरान मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति बनाए रखने और उच्च तकनीक के संसाधनों के इस्तेमाल पर चर्चा हुई।
इससे पहले नेतन्याहू के अनुरोध पर मोदी दवाओं के निर्यात पर लगी रोक हटाकर इजरायल को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करवा चुके हैं। तब नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत की प्रशंसा की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देश उपलब्ध साधनों के मिलकर इस्तेमाल करने के लिए सहमत हो गए हैं। उधर यरुशलम में इजरायली प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठजोड़ तैयार होने का एलान किया है।

No comments