Breaking News

Nizamuddin Corona cases: तब्लीगी जमात में भाग लेने आये लोगों की तलाश में जुटी पुलिस, पुणे के 130 लोग थे शामिल

मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात (Delhi Nizamuddin Markaz Case) में भाग लेने वाले लोगों का पता लगाने के लिए पूरे शहर उनकी तलाश शुरु कर दी है। बता देंं कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज कार्यक्रम में पुणे के भी 130 से अधिक लोग शामिल हुए थे।
पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम के अनुसार इनमें से कुछ तो पुणे में मौजूद हैं जबकि अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक पुणे के 60 लोगों को निज़ामुद्दीन मरकज़ मामले में क्वारंटाइन में रखा गया है हालांकि अभी किसी में शुरुआती लक्षण नहीं मिले हैं, उनके नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं।

No comments