Breaking News

Covid-19 Can Spread Through Shoes: क्या जूतों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस?


Coronavirus Can Spread Through Shoes: जब से कोरोना वायरस भारत में आया है, तब से लोग इससे बचने के कई तरह के उपाय कर रहे हैं। चाहे हाथों को साफ रखना हो या फिर हर वक्त मास्क पहनना हो, लोग वायरस से बचने के लिए हर तरह से एतियात बरतने में लगे हैं।
कई तरह की रिसर्च में ये बातें सामने आ चुकी हैं, कि वायरस कितनी देर तक एक सतह पर रहता है।
अमेरिका की राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा की गई एक रिसर्च के मुाबिक, COVID-19 कार्डबोर्ड के सतह पर 24 घंटे तक रह सकता है, जबकि स्टील और प्लास्टिक पर तीन दिन तक रहता है। कई रिसर्च ये भी कहती हैं कि कोरोना वायरस जूतों पर पांच दिन तक रह सकता है।
क्योंकि ज़्यादातर जूते चमड़े, रबड़ और प्लास्टिक के बने होते हैं, इसलिए वह आसानी से वायरस ला सकते हैं।
संक्रामक रोग विशेषज्ञ मैरी ई. श्मिट का कहना है कि जूतों के मटेरियल, चमड़े, रबड़ और प्लास्टिक जैसी चीज़ों पर अध्ययन में पाया गया कि वायरस के जीवित रहने का समय वास्तव में पांच दिन का है।
अमेरिकी डॉक्टर जॉर्जीन नेनोस के अनुसार, जूते संदूषण का एक स्रोत हो सकते हैं, खासकर अगर वे बाज़ार, अस्पताल, कार्यस्थल आदि जैसे भारी आबादी वाले क्षेत्रों में पहने जाते हैं।
आप भी वायरस ला सकते हैं अगर आपके जूते एक संक्रमित जगह को छूते हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति जो पहले से ही संक्रमित है, और वह आपके पास छींकता या खांसता है। इससे संक्रमित व्यक्ति के मुंह से निकलीं बूंदें अगर आपके जूतों पर गिर जाती हैं, तो आप भी कोरोना वायरस के शिकार हो सकते हैं।
क्योंकि जूते सबसे ज़्यादा गंदगी और कीटाणुओं के संपर्क में आते हैं, यही एक और वजह है कि ये बैक्टीरिया और वायरस के लिए एक प्रजनन भूमि हो सकते हैं। आपके जूतों के तलवों को वायरस आसानी से प्रजनन भूमि बना सकता है, यहां तक कि ये जूतों के ज़रिए आपके घर तक पहुंच सकता है।

No comments