महेंद्र सिंह धौनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं और इसमें कोई शक भी नहीं है। धौनी के खेल पर उनकी बढ़ती उम्र का असर जरूर पड़ा है, लेकिन देश के लिए खेलने का जज्बा उनके मन में अभी भी कायम है। साल 2019 वनडे विश्व के सेमीफाइनल में धौनी के आउट होने के साथ ही भारत का फिर से विश्व कप जीतने का सपना टूट गया था, लेकिन उसके बाद से क्या किसी को पता था कि भारत का सबसे सफल कप्तान टीम में वापसी के लिए इस कदर बेसब्री से इंतजार करेगा।
सच तो ये है कि अगर धौनी भारतीय टीम के लिए नहीं खेलना चाहते तो वो कोई बड़ा फैसला कर लेते पर शायद ऐसा नहीं है। उन्हें आइपीएल का इंतजार है जो इस वक्त 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित है। आइपीएल धौनी की वापसी के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है, लेकिन ये कब होगा इस पर संशय कायम है तो क्या धौनी की वापसी अब टीम इंडिया में नहीं हो पाएगी और वो जल्दी ही संन्यास ले लेंगे। इस बात से फिलहाल तो पर्दा उठ गया है कि अपने संन्यास या रिटायमेंट के बारे में वो क्या सोचते हैं।
No comments