How Coronavirus Is More Dangerous: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 12 मार्च को कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था। तब से यह वायरस दुनिया के 180 देशों में फैल चुका है और 53 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत का कारण बन चुका है। इटली, स्पेन और अमेरिका में सबसे अधिक लोगों की मौत हुई हैं। इस वायरस से भारत में अब तक 2301 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि पहली बार मानव किसी महामारी का शिकार बन रहा है, लेकिन यह वायरस कई कारणों से अब तक का सबसे भयावह और ख़तरनाक वायरस है।
ये है वजह:
यह नावेल कोरोना वायरस है
2019 कोरोना वायरस, उस वायरस के परिवार से है जो जानलेवा और घातक हैं। इस वायरस के परिवार ने पहले भी इंसानों को अपना शिकार बनाया है जिसमें मिडल ईस्ट रेस्पीरेट्री सिंड्रोम (MERSA) और गंभीर तीक्ष्ण श्वसन सिंड्रोम यानी SARS वायरस प्रमुख हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में लोग किसी एक वायरस से संक्रमित हुए हैं।
No comments