COVID-19 के बहाने देशभर में हो रहे मुसलमानों पर हमले
COVID-19 के खतरे की वजह से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बावजूद भारत के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मुसलमानों पर हमले बढ़े हैं. न केवल मुसलमानों को, बल्कि मस्जिदों और मुसलमानों के द्वारा चलाए जाने वाले कारोबारों को भी निशाना बनाया गया है.
उत्तराखंड
उत्तराखंड के हलद्वानी में कुछ लोगों ने मुस्लिम विक्रेताओं को धमकाया और दुकानें बंद करने को कहा. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस तरह से हिंदू विक्रेताओं को धमकी नहीं दी गई. सोशल मीडिया पर इस किस्म का वीडियो वायरल हुआ.
I got longer version of this video, this happened in Haldwani, Uttarakhand.— Md Asif Khan آصِف (@imMAK02) April 6, 2020
These people asked a Muslim vendor to shut down his shop, they are checking people's ID card.
Cc @MygovU@tsrawatbjp@uttarakhandcops
Part 1 https://t.co/JYkFvZg76Hpic.twitter.com/YbaoHLQNMu
उन लोगों ने कथित तौर पर कहा कि मुस्लिम फल विक्रेता वायरस का संक्रमण कर सकते हैं और इसलिए वे भाग जाएं.
उत्तराखंड पुलिस का दावा है कि नैनीताल में एक केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने वादा किया कि आगे की कार्रवाई की जाएगी.
I got longer version of this video, this happened in Haldwani, Uttarakhand.— Md Asif Khan آصِف (@imMAK02) April 6, 2020
These people asked a Muslim vendor to shut down his shop, they are checking people's ID card.
Cc @MygovU@tsrawatbjp@uttarakhandcops
Part 1 https://t.co/JYkFvZg76Hpic.twitter.com/YbaoHLQNMu
खबरों के मुताबिक, 6 लोगों पर इस मामले में केस दर्ज हुए हैं.
हरियाणा
हरियाणा में अब तक ऐसे दो हमले हुए हैं जिनकी पुष्टि हुई है.
जींद
हरियाणा के जींद जिले में एक मुस्लिम परिवार पर कथित रूप से उसके हिंदू पड़ोसी ने इसलिए हमला किया क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘9 बजे, 9 मिनट’ कार्यक्रम के दौरान घर की बत्तियां नहीं बुझाईं.
मुस्लिम परिवार और हिंदू पड़ोसी के बीच 5 अप्रैल की रात पीएम के अभियान को लेकर कथित तौर पर उस समय बहस हुई, जब कुछ हिंदुओं ने पटाखे फोड़ने शुरू किए.
अगले दिन मुस्लिम परिवार के चार भाइयों- बशीर खान, सादिक खान, नजीर खान और संदीप खान- पर कथित रूप से उनके हिंदू पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. सभी को उनके सिर पर चोटें आई हैं.
एक पड़ोसी संजय कुमार ने बीबीसी हिंदी को बताया कि झगड़ा इसलिए हुआ क्योंकि मुस्लिम परिवार ने ‘बत्ती बुझाने की पीएम की अपील का सम्मान’ नहीं किया.

No comments