कोरोना से अमेरिका में मची तबाही,100 के साल के इतिहास को छोड़ा पीछे
वॉशिंगटन: चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाकर रख दी है। इटली, ईरान और स्पेन के बाद अब अमेरिका में इस जानलेवा वायरस ने बड़ी तबाही मचाई है। अमेरिका में कोरोना वायरस ने 3,400 लोगों की जान ले ली है और 1.74 लाख लोग संक्रमित हैं।
कोरोना के केंद्र रहे चीन से भी ज्यादा अमेरिका में मौत हुई है। अब अगर हम अमेरिका के केवल 100 साल के इतिहास पर नजर डालें तो इस दौरान सबसे बड़ी मानवीय आपदाओं में से एक है।
मौत के इस आंकड़े को देखा जाए तो 2001 के 9/11 आतंकी हमले (2,996), 1906 के सैन फ्रांसिस्को भूकंप (3389) और 1989 के साइक्लोन (3,000) का भी पीछे छूट गया है जब करीब 3,000 के आसपास मौतें हुई थीं।
9/11 के बाद सबसे ज्यादा मौतें
दुनियाभर में कोरोना वायरस के केस को ट्रैक करने वाली एजेंसियों के मुताबिक वर्तमान में अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1,74,697 है। सबसे चौंकाे वाली रिपोर्ट यह है कि एक सप्ताह के भीतर ही अमेरिका में यह आंकड़ा 25 हजार से सीधे 1.7 लाख तक जा पहुंचा। अमेरिका के तटीय राज्यों में इन 100 सालों के भीतर कई बार बड़े तूफान आए हैं और कई बार जंगलों में आग लगी, लेकिन थनी मौतें नहीं हुईं। 9/11 की टना को अमेरिका समेत पूरी दुनिया भीषण त्रासदी के रूप में याद करती है ।
उस समय अमेरिका के चार यात्री विमानों को हाइजैक कर अलकायदा के आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दो टावरों, और पेंटागन से टकरा दिया था। इस घटना में करीब 3 हजार लोगों की जान चली गई थी, तो वहीं अमेरिका को 10 अरब डॉलर का नुकसान भी हुआ था।


No comments