लॉकडाउन के समय में जब सभी हस्तियां सेल्फ आइसोलेशन मोड में हैंl यह देखना दिलचस्प है कि वे खुद को, अपने रिश्तों को, अपनी प्रतिभा को फिर से कैसे ढूढ़ रहे हैंl जैकलिन फर्नांडीज भी उन कलाकारों में से एक हैं जिनके लिए यह लॉकडाउन लाभदायक रहा हैंl
इस बारे में बताते हुए जैकलीन ने कहा, 'मेरे लिए यह समय लाभदायक रहा। मुझे आखिरकार अपने लिए समय मिल गया। घर रहकर मुझे अपनी बिल्लियों के साथ समय बिताने को मिल रहा है। मैं अब योग और ध्यान भी भी कर रही हूं। इसी समय मैं बहुत सी वेब सीरीज देख रही हूं, कुछ गुणवत्ता की चीजें कर रही हूं और कुछ नई चीज़ों और शौक को आज़मा रही हूं जो मैं सीख सकती हूं।'
वह आगे कहती हैं, 'मैंने घर में रहने के नए अवसर ढूढ़ लिए हैl इससे पहले मैं लगातार बाहर रहती थी, विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग कर रही थी और इसलिए मुझे शायद ही कभी घर पर समय बिताने का अवसर मिला हों लेकिन अब यह बिल्कुल विपरीत है। यह शुरुआत में थोड़ा अजीब था लेकिन अब अच्छा लग रहा है।'
No comments