Breaking News

BMW से भी महँगा है यह साँप, वजह जानकर रह जाओगे हैरान

क्या आपने कभी इतना मंहगा सांप देखा है जिसकी कीमत एक बीएमडब्लयू कार से भी ज्यादा हो सकती है नहीं तो, चलिए आज हम आपको इस अनोखे सांप के बारे में बता दें । अगर आप से कोई कहे की एक साँप की कीमत तीन करोड़ रुपये है तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे । इस सुनहरे रंग और सुस्त रफ्तार वाले रेड सैंड बोआ नाम के सांप की ब्लैक मार्केट में कीमत बीएमडब्ल्यू एक्स 6 और मर्सिडीज बेंज एस क्लास जैसी लग्जरी कारों से भी अधिक है । आपको बता दें कि, इन दोनों सांपों की आजकल बाजार में काफी डिमांड हैं ।
बिहार के अररिया में सुरक्षा बल के जवानों ने एक स्मगलर के पास से दो सांप पकड़े थे, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपए से अधिक थी । दरअसल, सऊदी अरब से लेकर चीन तक इस दोमुंह सांप की बहुत मांग है । ऐसा मानना है कि इसका मांस खाने से एड्स जैसी बीमारी से भी मुक्ति मिल जाती है । इस सांप के मांस से दवा बनाने के अलावा लोग इसके मांस को भी ताकत बढ़ाने के लिए खाते हैं ।

No comments