गुटखा न देने पर बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक तरफ कोरोना (Coronavirus) और दूसरी तरफ बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान पुलिस मुस्तैदी के बीच हमलावर खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं।
ऐसी ही एक घटना शनिवार को सामने आई है। गुटखा देने से मना करने पर अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अजांम देने के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौराहा के पास दुकान है।
शनिवार शाम को मृतक अपने दुकान पर बैठे हुए थे। साथ ही उनके परिवार वाले भी बैठे हुए थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ बदमाश दुकान पर आए। उन्होनें दुकानदार राधेश्याम से गुटखा मांगा। लॉकडाउन के चलते गुटखा पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है।
इसके चलते दुकानदार ने गुटखा देने से साफ मना कर दिया। इस बात पर गुस्साए बदमाशों ने तमंचे निकालकर गोली मार दी और मौके पर से फरार हो गया। दुकानदार के हालात को देखते हुए को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments