‘कोरोना जिहाद’ का मास्टरमाइंड जालिम मुखिया गिरफ्तार, नेपाल के रास्ते संक्रमण फैलाने का था प्लान
सीमा पार करने के बाद जालिम मुखिया ने भारतीय व विदेशी सहित 24 तबलीगी जमातियों को छपकैया वार्ड नंबर 2 की मस्जिद व यतीमखाना की मस्जिद में रखा था।
भारत में कोरोना फैलाने की साजिश रचने वाला व हथियारों का तस्कर जालिम मुखिया को पुलिस ने रविवार (अप्रैल 11, 2020) को गिरफ्तार कर लिया। मुखिया पर आरोप है कि उसने न केवल सीमा पार करके भागे 24 जमातियों को छिपाने का काम किया बल्कि भारत में कोरोना फैलाने की साजिश भी रची और इसके लिए उसने करीब 300 मुसलमानों को मस्जिद में इकट्ठा किया था।
नेपाली मीडिया के अनुसार 1 अप्रैल को रक्सौल बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों ने जमातियों को रोकने का प्रयास किया था, मगर सभी जमाती जबरन नेपाल की सीमा में प्रवेश कर गए थे। यह सभी जमाती पाकिस्तान, इण्डानेशिया व भारत के थे। जिन्हें सीमा पार के बाद जालिम मुखिया ने शरण दी और उन्हें 10 बाइकों की व्यवस्था करके ले गया।
जानकारी के मुताबिक, सीमा पार करने के बाद जालिम मुखिया ने भारतीय व विदेशी सहित 24 तबलीगी जमातियों को छपकैया वार्ड नंबर 2 की मस्जिद व यतीमखाना की मस्जिद में रखा था। जिनकी सूचना मिलते ही नेपाली पुलिस ने इनकी जाँच की। बाद में वहाँ 3 कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों को नारायणी अस्पताल वीरगंज के आइसोलेशन में रखा गया। जहाँ जमातियों ने अस्पताल में कर्मचारियों व पुलिस से दुर्व्यवहार भी किया। वहीं 21 लोगों को स्थानीय सिद्धार्थ स्कूल में क्वारंटाइन किया गया।

No comments