शाहरुख खान ने अक्षय कुमार से बड़ा दान किया, तो सोशल मीडिया पर बने शानदार जोक्स
जी हाँ दोस्तों, आपने सही सुना, जहाँ अक्षय कुमार ने केवल पीएम रिलीफ फंड जमा किया है । वहीं शाहरुख खान ने न केवल पीएम राहत कोष में बल्कि महाराष्ट्र के सीएम राहत कोष में भी पैसा जमा किया है । इनके अलावा शाहरुख खान ने 50 हजार पीपीई किट दान किए हैं, जबकि 5500 परिवारों को जरुरत का सामान देने का भी ऐलान किया है ।
Third party image reference
अधिक जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान ने यूपी, दिल्ली बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के 100 से अधिक एसिड अटैक सर्वाइवर्स को मासिक वेतन देने की घोषणा की है । अगर देखा जाए तो शाहरुख खान ने एक के बाद एक कई बड़े दान किए हैं, जबकि उन्होंने सोशल मीडिया पर पूरी सूची भी साझा की है । इसे देखने के बाद हर कोई शाहरुख खान की काफी तारीफ कर रहा है ।
वैसे, किसी को नहीं पता था कि शाहरुख खान एक साथ इतनी सारी चीजें दान कर सकते हैं । शाहरुख खान द्वारा साझा की गई सूची को देखने के बाद, जो लोग कुछ समय पहले उन्हें ट्रोल कर रहे थे, वे भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं । आपको बता दें कि शाहरुख खान मीर फाउंडेशन नामक एक संगठन चलाते हैं, जिसके माध्यम से वह हमेशा लोगों की मदद कर रहे हैं । ऐसे में वे इस हालत में लोगों की मदद कैसे नहीं करेंगे ।

No comments